फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   स्पेशल टास्क फोर्स ने पकड़ी 198 बोतल शराब

स्पेशल टास्क फोर्स ने पकड़ी 198 बोतल शराब

Sat, 28 Oct 2017 07:31 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
स्पेशल टास्क फोर्स ने पकड़ी 198 बोतल शराब
हमीरपुर। आबकारी एवं कराधान विभाग हमीरपुर की स्पेशल टास्क फोर्स ने जिला भर में नाकेबंदी कर शराब माफिया के खिलाफ जंग छेड़ दी है। विभाग ने दो स्पेशल टास्क फोर्स का गठन कर नादौन और सुजानपुर में छापेमारी की। इस दौरान सुजानपुर और नादौन के होटलों, रेस्टोरेंट और शराब ठेकों पर भी एसटीएफ ने दबिश दी। छापेमारी के दौरान स्पेशल टीम ने 198 बोतल अवैध शराब जब्त की है।
विज्ञापन

स्पेशल टास्क फोर्स में ईटीओ रविंद्र कुमार, ईटीओ विशाल कोरला, एक्साइज इंस्पेक्टर संजीव और इंस्पेक्टर गणेश समेत एक्साइज विभाग के अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। दोनों टास्क फोर्स ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है। अभी तक जिला के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर टीमों ने लगभग 2900 बोतलें पकड़ी हैं। टीम 1408 बोतलें अंग्रेजी शराब, 1453 बीयर की बोतलें और तीन दर्जन देसी शराब की बोतलें जब्त कर चुकी हैं। उधर, सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त कुलभूषण गौतम ने कहा कि एक्साइज विभाग की टास्क फोर्स ने सुजानपुर और नादौन में छापेमारी की है। इस दौरान अवैध शराब पकड़ी गई है। उन्होंने कहा कि शराब ठेकों पर स्टाक से अधिक शराब नहीं होनी चाहिए। साथ ही कोई भी होटल व रेस्टोरेंट बिना लाइसेंस के शराब न बेचें। अन्यथा सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed