फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   80 percent teachers got corona vaccine in the district

जिले में 80 फीसदी अध्यापकों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

Sat, 26 Jun 2021 07:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में 80 फीसदी अध्यापकों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, अन्य अध्यापकों को भी वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्कूलों और कॉलेजों के अध्यापकों व विद्यार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए 28 और 29 जून का दिन तय किया है, ताकि सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों को वैक्सीन लग सके लेकिन, जिले के स्कूलों में कार्यरत 80 फीसदी अध्यापकों को पहले ही कोरोना की वैक्सीन लगा दी गई है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने अध्यापकों को वैक्सीन लगाने के आदेश पहले ही दे दिए थे, ताकि स्कूलों में चल रही प्रवेश प्रक्रिया व अन्य कार्यों को निपटाने के लिए अध्यापकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। जिले में छठी से बारहवीं तक 3064 अध्यापक सेवाएं दे रहे हैं। जबकि, पहली से पांचवीं तक 2587 अध्यापक सेवाएं दे रहे हैं। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबर जीत चंद्र ने कहा कि 80 फीसदी अध्यापकों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, बचे हुए अध्यापकों को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed