फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   80 drug smugglers on the radar of police in the district, mostly youth

Hamirpur (Himachal) News: जिले में 80 नशा तस्कर पुलिस की रडार पर, अधिकतर युवा

Tue, 01 Apr 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 01 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में नशे की तस्करी खासतौर पर चिट्टे की तस्करी के लिए 81 आरोपियों को जिला पुलिस की ओर से मैप किया गया है। ये आरोपी एक दो नहीं बल्कि कई दफा चिट्टे के साथ पकड़े गए हैं। चिट्टे के आदी एक आरोपी तस्कर की कुछ दिन पहले ही मौत हो गई है। बार-बार सिथेंटिक ड्रग के साथ पकड़े जा रहे इन आरोपियों में से अधिक की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच है। अधिकतर वही आरोपी इस दलदल में फंसे है जो खुद भी चिट्टे के आदी है और नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए तस्करी भी कर रहे हैं। हालांकि एनआईटी हमीरपुर में चिट्टे की ओवरडोज से छात्र की मौत के मामले में कई पेशेवर आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। इनमें भी कई आरोपी कई दफा चिट्टे के साथ धरे गए हैं।
विज्ञापन

जिले में चिट्टे और अन्य घातक नशों के तस्करों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान के तहत 81 लोगों को अभी तक चिह्नित किया गया है। ये वे आरोपी है जो विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज एफआईआर में नामजद हैं। ऐसे में इन आरोपियों की पुलिस की खास नजर है। वॉर अंगेस्ट ड्रग अभियान नशे की तस्करी पर रोकथाम के लिए विशेषतौर पर जिला पुलिस की ओर से चलाया गया है। इस अभियान के तहत भी पंचायत प्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों के जरिये नशा तस्करों तक पहुंचने का प्रयास पुलिस की ओर से किया जा रहा है। कारोबारियों, नेता, अधिकारियों के बच्चे भी नशे के दलदल में फंसे हुए हैं। खुला जेब खर्च मिलना भी इसका एक कारण है। वहीं गरीब और मध्यवर्गीय बच्चों को स्कूल और कॉलेज में नशे की लत लगा कर इनका प्रयोग पेडलर के रूप में किया जा रहा है।
विज्ञापन




बड़े तस्करों की आपराधिक हिस्ट्री
सिथेंटिक ड्रग में अधिक कमाई का लालच भी पेशेवर अपराधियों को इसमें खींच लाया है। पहले शराब, चरस की तस्करी करने वाले अब अधिक मुनाफे के लिए चिट्टे की तस्करी से गुरेज नहीं कर रहे हैं। कुछ पेशेवर तस्कर ऐसे हैं जिन पर हत्या, हत्या का प्रयास सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे में अब इन आरोपियों ने इस काले कारोबार को ही अपना पेशा बना लिया है। यही लोग स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को नशे की लत लगाकर उनसे तस्करी भी करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश सरकार की ओर से दिशा निर्देश मिले हैं। वार अंगेस्ट ड्रग मुहिम जिला प्रशासन की ओर से चलाई जा रही है। जिले में 80 लोग हैं जो कि नशा तस्करी की गतिविधियों में बार-बार संलिप्त पाए गए हैं। एक बार फिर अब इनकी मैपिंग को गति देकर और अधिक जानकारी जुटा कर नशा तस्करी पर लगाम लगाने का प्रयास किया जाएगा।
-भगत सिंह ठाकुर, एसपी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed