फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   79 Lakh granted for mid day meal in Hamirpur

मिड डे मील के लिए जिला को 79 लाख

Sun, 21 Feb 2016 05:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 21 Feb 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
79 Lakh granted for mid day meal in Hamirpur

जिला को मिड डे मील के लिए 72 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। सरकारी स्कूलों को जल्द ही मिड डे मील के रुपये मिलेंगे। अधिकतर स्कूलों को योजना के रुपये मिल गए हैं।

विज्ञापन


बचे सरकारी स्कूलों को भी जल्द योजना की राशि मिल जाएगी। साथ ही, मिड डे मील वर्करों के लिए भी करीब 33 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। राशि का आवंटन स्कूल स्तर पर किया जा रहा है। स्कूलों के लिए अप्रैल माह तक का बजट जारी हो गया है।
विज्ञापन


जिला के सरकारी स्कूलों को करीब दो माह से योजना की राशि नहीं मिल रही थी। शिक्षा विभाग भी बजट के लिए दो बार डिमांड भेज चुका था। साथ ही, कई मिड डे मील वर्करों को दो से तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा था। इससे योजना पर संकट गहरा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई स्कूलों में तो अध्यापक अपने खर्च से छात्रों को दोपहर का भोजन खिला रहे थे। अब योजना की राशि जारी हो गई है। इससे मिड डे मील वर्करों और अध्यापकों ने राहत की सांस ली है। कुछ एक सरकारी स्कूलों से योजना का बजट न मिलने की शिकायत विभाग को मिल रही है। इन स्कूलों को भी जल्द बजट की राशि मिलेगी।

जिला को मिड डे मील के लिए 72 लाख और मिड डे मील कार्यकर्ताओं के वेतन के लिए करीब 33 लाख रुपये मिले हैं। इनका आवंटन ब्लॉक स्तर से किया जा चुका है।

- इंद्रजीत सिंह, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed