{"_id":"407cadd03267ce7014da067d8a01f822","slug":"75-percent-subsidy-for-poultry-farms-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल्ट्री फार्म पर मिलेगी 75 फीसदी सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल्ट्री फार्म पर मिलेगी 75 फीसदी सब्सिडी
सुरेंद्र कुमार, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Wed, 02 Mar 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोल्ट्री फार्म पर अब लोगों को 75 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत मुर्गी पालन पर सब्सिडी दी जाएगी। सामान्य बीपीएल और एससी बीपीएल के लिए सब्सिडी का प्रावधान है।
विज्ञापन
प्रदेश में मुर्गी पालन के लिए 53,47,550 रुपये का बजट मिला है। पहली बार मुर्गीपालन पर इतनी सब्सिडी दी जा रही है। विभाग ने चूजों के आवंटन प्रक्रिया में भी फेरबदल किया है।
विज्ञापन
विभाग इस बार लोगों को एक माह के चूजे देगा। पहले दो या तीन दिन के चूजे लोगों को बांट दिए जाते थे जो सही देखभाल न होने से माह के भीतर ही मर जाते थे। इस बार विभाग एक माह तक चूजों का पालन पोषण मुर्गी पालन विकास केंद्र जलग्राम में कर रहा है।
विज्ञापन
एक माह के चूजे की कीमत बाजार में 50 रुपये है, लेकिन विभाग महज 12.50 रुपये में चूजा देगा। साथ ही, नाइट शेल्टर पर भी विभाग 75 फीसदी सब्सिडी देगा।
विशेष प्रशिक्षण देगा विभाग
पशुपालन विभाग मुर्गीपालन के इच्छुक लोगों को विशेष प्रशिक्षण भी देगा। जिला स्तर पर प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। इसमें मुर्गीपालन के सही तरीके लोगों को बताए जाएंगे।
पशुपालन विभाग इस बार मुर्गीपालन पर 75 फीसदी सब्सिडी दे रहा है। इस बार एक माह के चूजे लोगों को बांटे जाएंगे।
- डॉ. अजमेर सिंह डोगरा, सहायक उपनिदेशक, पशुपालन विभाग