फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नादौन में कुतों के हमले में छह घायल

नादौन में कुतों के हमले में छह घायल

Sat, 09 Mar 2019 11:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में शनिवार को लावारिस कुत्तों ने छह लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल लोगों को नादौन अस्पताल में उपचार देकर घर भेज दिया गया है। वहीं, नादौन में लावारिस कुत्तों के बढ़ रहे आतंक से भय का माहौल बना हुआ। लोगों में खासकर महिलाएं और बच्चे अकेले घर से बाहर जाने में डर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग उठाई है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बलदेव कुमार पुत्र युवराज निवासी पुतड़ियाल ने कहा कि जब वह गांव में अपने घर की ओर जा रहा था तो रास्ते में अचानक दो कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने शोर सुनने के बाद बड़ी मुश्किल से उन्हें कुत्तों के चंगुल से बचाया। इससे वह घायल हो गए हैं। इसके साथ ही राज कुमार निवासी नौंहगी गांव ने कहा कि रास्ते में चलते कुत्ते ने उस पर हमला करके घायल कर दिया। इसके अलावा चार अन्य लोगों को नौंहगी क्षेत्र में कुत्तों ने हमला कर घायल किया है। इस संबंध में नादौन अस्पताल के डॉ. बीएस राणा ने कहा कि शनिवार सुबह से दोपहर तक कुत्तों के हमले में घायल छह लोग अपना उपचार करवाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि घायल हुए सभी लोगों को उपचार देकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed