{"_id":"5c83f850bdec2214492a7f27","slug":"71552152656-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल करियर सेंटर का मंत्री ने किया ऑनलाइन शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल करियर सेंटर का मंत्री ने किया ऑनलाइन शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में बनने वाले मॉडल कॅरिअर सेंटर का शनिवार को उद्योग श्रम एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम ठाकुर ने ऑनलाइन शिलान्यास किया। इस दौरान कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंत्री ने कहा कि इस मॉडल सेंटर में आने वाले समय में युवाओं की कॅरिअर काउंसलिंग की जाएगी और कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।
कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा ने शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। वर्ष 2019-20 में 40000 युवाओं को कौशल विकास निगम के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव विजय पाल सोहारु, नगर परिषद अध्यक्ष सलोचना, उपाध्यक्ष दीप बजाज, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, हरीश शर्मा, सुरेंद्र मिन्हास आदि उपस्थित रहे।