{"_id":"5c509a13bdec2253970c3e2d","slug":"71548786195-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपं भोटा को दो माह के भीतर कूडा निपटान को जगह चिन्हित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपं भोटा को दो माह के भीतर कूडा निपटान को जगह चिन्हित करने के निर्देश
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की त्रैमासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। जिप अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वर्ष 2014-15 के लिए निर्धारित लक्ष्य को इसी वर्ष 31 मार्च तक पूरा करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त वर्ष 2015-16 के लिए स्वीकृत कार्यों को भी गति प्रदान कर निर्धारित अवधि में पूरा करना सुनिश्चित बनाएं। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च मार्गों के किनारे जगह-जगह पर निर्धारित मापदंडों के अनुसार सामुदायिक शौचालयों का निर्माण सुनिश्चित किया जाए ताकि, जिला को खुले में शौच से पूर्णतया मुक्त किया जा सके।
बीडीओ सभी पंचायत प्रधानों को निर्देश जारी करें कि वह प्रत्येक पंचायत में आने वाले नए प्रवासी मजदूरों पर नजर रखें तथा जहां वह किराये पर रहते हैं वहां पर मकान मालिक को उनके लिए शौचालय की व्यवस्था को अनिवार्य बनाने को कहा जाए। बैठक में ठोस तरल कचरा प्रबंधन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त विकास खंड अधिकारियों को भी संबंधित विकास खंड के अंतर्गत महीने में चार-पांच बार स्कूलों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति, शौचालयों की दशा तथा स्वच्छता को लेकर निरीक्षण करने को कहा गया। नगर पंचायत भोटा को शहर के कूड़े का सही प्रबंधन करने के लिए दो महीने के भीतर उचित जगह चिन्हित करने के निर्देश देने को कहा गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए सुनील चंदेल, जिला पंचायत अधिकारी रमेश कपूर, बीडीओ हमीरपुर अस्मिता ठाकुर, बीडीओ सुजानपुर मुनीष सोनी, बीडीओ भोरंज कीर्ती चंदेल, बीडीओ नादौन तविंद्र चिनौरिया, बीडीओ बमसन यशपाल परमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।