फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अब बड़सर स्कूल के बच्चे बोल सकेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी

अब बड़सर स्कूल के बच्चे बोल सकेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी

Fri, 18 Jan 2019 09:54 PM IST
mukesh kumar mukesh kumar
Updated Fri, 18 Jan 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर के बच्चे भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोल सकेंगे। स्कूल में बच्चों की अंग्रेजी में सुधार करने के लिए लैंगुएज लैब बनाई जाएगी। लैब बनाने के लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें स्कूल के छठी से लेकर बारहवीं कक्षा के बच्चे शामिल होंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में अंग्रेजी को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने समग्र शिक्षा कार्यक्रम योजना के तहत चयनित किया है।
विज्ञापन

इस परियोजना के तहत स्कूल के बच्चे फर्राटेदार इंग्लिश बोलना सीखेंगे। सरकार की योजना है कि सरकारी स्कूल के बच्चों को निजी स्कूल के बच्चों की तर्ज पर उनके स्किल को बढ़ाया जाए। इसमें छठी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के बच्चों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत स्कूल में लैब स्थापित की जाएगी। इस कंप्यूटर लैब के शुरू होने से बच्चों को काफी लाभ मिलेगा। इस संबंध में समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक आशीष कुमार ने कहा कि योजना के तहत प्रदेश के कुछ स्कूलों को चिन्हित किया गया है। इसमें बच्चों को फर्राटेदार इंग्लिश बोलने के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed