फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   टीजीटी वर्ग से पदोन्नत होकर पीजीटी बने सदस्य सम्मानित

टीजीटी वर्ग से पदोन्नत होकर पीजीटी बने सदस्य सम्मानित

Sun, 06 Jan 2019 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। टीजीटी आर्ट्स एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन के सभी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान टीजीटी वर्ग से पदोन्नत होकर पीजीटी बने सदस्यों को सम्मानित किया गया। संघ के महासचिव अखिलेश को भी पदोन्नत होने पर सम्मानित किया। बैठक में कांगड़ा संघ के प्रधान ओम प्रकाश को संघ कार्यकारिणी की राज्य इकाई का महासचिव चुना गया।
विज्ञापन

इस दौरान टीजीटी से पीजीटी पदोन्नति में विकल्प को खत्म करने, 4-9-14 स्केल की विसंगतियों को दूर करने, छठे वेतन आयोग को लागू करने, पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने, सभी शिक्षा उपनिदेशक कार्यालयों में पर्यावरण पर्यवेक्षकों का पद सृजित करने, पदोन्नति पर प्रोबेशन पीरियड को समाप्त करने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में टीजीटी आर्ट्स पर हो रहे अन्याय पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर वरिष्ठ उपप्रधान मदन पटियाल, कोषाध्यक्ष संजय ठाकुर, संजीव राजन, पवन रांगड़ा, सतीश राणा, सतपाल परिहार, राज कुमार, अचल, दिनेश कटोच, अनिल धीमान, महासचिव हमीरपुर महेंद्र सिंह, जिला प्रधान रश्मि कौशल, मेहर सिंह, अजीत कुमार, राकेश कुमार, दुनी चंद, अशोक राणा, संजय कुमार, सुनीत राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed