फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   देश में रंगीला... पर जगाई देशभक्ति की अलख

देश में रंगीला... पर जगाई देशभक्ति की अलख

Sun, 09 Dec 2018 11:01 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दंगड़ी में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुुुभारंभ सरस्वती वंदना और मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य अतुल शर्मा और स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि को शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। विजय अग्निहोत्री ने कहा कि बेटियां दो घरों की शान होती हैं। बेटों की पढ़ाई के साथ-साथ बेटियों की पढ़ाई का विशेष ध्यान होना चाहिए।
विज्ञापन

समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें बच्चों ने देश मेरा रंगीला.., रोहडू जाना मेरिए अम्मिए..., पंजाबी गिद्दा, पहाड़ी नाटी आदि प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया। इस दौरान बच्चों ने नशा निवारण पर नाटक भी प्रस्तुत किया। समारोह के दौरान अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती योजना के तहत सेवानिवृत्त तहसीलदार विजय शर्मा, सेवानिवृत्त पंजाब नेशनल बैंक मुख्य प्रबंधक रविकांत शर्मा, डा. देवेंद्र पाल सिंह, एसडीओ यशपाल, इंस्पेक्टर ब्रह्मदास शर्मा आदि को सम्मानित किया गया। इसके साथ स्कूल के मेधावी छात्रों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। इस मौके पर सुनील, अमन गुप्ता, राजेश, अंकुश शर्मा राजेश, एसएमसी प्रधान रजिंद्र शर्मा, रीमा धीमान, प्रकाश चंद, हंस राज ठाकुर, पुुरुषोत्तम शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed