फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जनमंच में 94 में से 27 शिकायतों का हुआ निपटारा

जनमंच में 94 में से 27 शिकायतों का हुआ निपटारा

Sun, 07 Oct 2018 09:40 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के पांचवें जनमंच कार्यक्रम का आयोजन उपमंडल सुजानपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊहल में हुआ। इस मौके पर सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य में वर्षा जल संरक्षण तथा सिंचाई की बेहतर सुविधा के लिए 4791 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इस प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में सुजानपुर तथा धर्मपुर को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी पेयजल भंडारण टैंकों को 31 अक्तूबर से पहले साफ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जनमंच कार्यक्रम के दौरान 52 शिकायतपत्र और 112 मांगपत्र प्राप्त हुए। प्री जनमंच के तहत 42 शिकायतें मिलीं थीं। इनमें से 27 का निपटारा किया गया और शेष शिकायतों को 10 दिन के भीतर निपटारे के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जनमंच कार्यक्रम में लोगों की बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं सामने आईं। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा भी विधानसभा चुनाव के बाद एक मंच पर सामने दिखे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सुजानपुर से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा, एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा, एसपी रमन कुमार मीणा, एडीसी रत्न गौतम, एसडीएम शिल्पी बेक्टा, जिला परिषद के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed