{"_id":"5a87063d4f1c1b92268ba7f0","slug":"71518798397-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल
Updated Fri, 16 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के कांगूघटी गांव के पास बस और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए हैं। इनमें से एक गंभीर घायल को हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह एक निजी बस सुलगवान से जाहू की ओर, जबकि बाइक जाहू से हमीरपुर की ओर जा रही थी। कांगूघटी गांव के पास दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। बाइक सवार चमन लाल और नितिश कुमार निवासी मुंडखर सड़क पर गिर गए। घटना में नितिश कुमार के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसे भोरंज अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। दूसरे घायल का इलाज भोरंज अस्पताल में ही किया गया। भोंरज पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उपमंडल के कांगूघटी गांव के पास एक ही जगह दो दिन में दो दुर्घटनाएं हो गई हैं। वीरवार को भी टेंपो चालक बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया था। उधर, एसएचओ भोरंज राजीव कुमार का कहना है कि कांगूघटी में सुपरहाईवे पर दो दिन में दो दुर्घटनाएं हुई हैं। एक दुर्घटना में फरार टेंपो चालक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी की फुटेेज खंगाली जा रही है।