{"_id":"5a8706374f1c1bf17b8b79d2","slug":"71518798391-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन के लिए अप्रैल में खुलेंगी चार खड्डें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन के लिए अप्रैल में खुलेंगी चार खड्डें
Updated Fri, 16 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिले में खनन के लिए अप्रैल में चार खड्डें खुलेंगी। क्रशर मालिकों और अन्य ठेकेदारों को इनका आवंटन किया जाएगा। शुक्रखड्ड, बाकर, पुंग और सिरहाली खड्डों की नीलामी की जाएगी। नीलामी के बाद निर्धारित अवधि तक ठेकेदार सामग्री निकाल सकेंगे। इससेे खड्डों में अधिकृत ट्रैक्टरों औैर अन्य वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। इन खड्डों की नीलामी के लिए विभाग की ओर से प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। खड्डों के खुल जाने से अवैध खनन पर रोक लग सकेगी। खड्डों से ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों को सामग्री ले जाना आसान हो जाएगा। नीलामी के बाद निर्धारित समय तक ही खड्डों से सामग्री निकाली जा सकेगी। विभाग की ओर से 2016 में 14 खड्डों की नीलामी की गई थी। खड्डों के खुल जाने से रेत और बजरी के मूल्यों में भी गिरावट आएगी। खड्डों के बंद होने से खननकारी लोगों से मनमाने पैसे वसूल रहे हैं। विभाग इन खड्डों की नीलामी के लिए औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। इस संबंध में जिला खनन अधिकारी परमजीत सिंह का कहना है कि जिले की चार खड्डों को खनन के लिए खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि इन खड्डों की नीलामी अप्रैल में की जाएगी। परमजीत ने कहा कि इन खड्डों की नीलामी के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।