फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   स्कूलों और अस्पताल के निकट बज रहे चुनाव प्रचार लाउडस्पीकर

स्कूलों और अस्पताल के निकट बज रहे चुनाव प्रचार लाउडस्पीकर

Wed, 01 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विस चुनावों के चलते विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रचार में लगे लाउडस्पीकर स्कूलों और अस्पतालों के निकट बज रहे हैं। चुनाव प्रचार में जुटे समर्थक वाहनों के ऊपर लाउडस्पीकर लगाकर जिलाभर में भ्रमण कर प्रचार कर रहे हैं। लाउडस्पीकर के कारण सड़क किनारे स्थित स्कूलों के बच्चों और अस्पतालों में मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि चुनाव आयोग और प्रशासन ने राजनीतिक पार्टियों को स्कूलों, अस्पतालों व वृद्ध आश्रमों के निकट लाउडस्पीकर न बजाने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद राजनीतिक दलों के समर्थक स्कूलों व अस्पतालों के निकट लाउडस्पीकर बजा रहे हैं। इस कारण प्रशासन और चुनाव आयोग के निर्देशों की अवहेलना हो रही है।
विज्ञापन

वहीं स्कूलों के निकट बज रहे इन लाउडस्पीकरों से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। दूसरी ओर अस्पतालों में भी मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिला भर में लाउडस्पीकरों से लैस हुए वाहन घूम रहे हैं। कभी एक राजनीतिक दल का वाहन उक्त क्षेत्र के चक्कर काट रहा है तो कभी दूसरे दल का वाहन। जिस कारण बच्चों को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है जो स्कूलों व अस्पतालों के पास लाउडस्पीकर लगाकर घूम रहे हैं। उधर, एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी का कहना है कि राजनीतिक दलों को स्कूलों और अस्पतालों के पास लाउडस्पीकर बजाने के लिए मना किया गया है। अगर ऐसा है तो सभी राजनीतिक पार्टियों को स्कूलों और अस्पतालों के पास लाउडस्पीकर न बजाने के लिए नोटिस जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed