फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   71. 97 liquor contracts allotted for Rs 64 crore, 57 were not auctioned due to low bids.

Hamirpur (Himachal) News: 71. 64 करोड़ रुपये में आवंटित हुए शराब के 97 ठेके, 57 कम बोली लगने पर नहीं हुए नीलाम

Wed, 19 Mar 2025 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 19 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
71. 97 liquor contracts allotted for Rs 64 crore, 57 were not auctioned due to low bids.
बचत भवन हमीरपुर ठेकों की नीलामी के दौरान मंच पर मौजूद अधिकारी। संवाद
हमीरपुर। जिले में 97 शराब के ठेके 71.64 करोड़ रुपये में नीलाम हुए जबकि 57 ठेके निर्धारित दामों से कम बोली प्राप्त होने पर आवंटित नहीं किए गए। बीते वर्ष 2024-25 में 150 शराब के ठेके 112 करोड़ में नीलाम हुए थे। पिछले साल पांच यूनिट में ठेकों को बांटा गया था जबकि इस बार 12 यूनिट बनाकर 154 ठेकों की नीलामी की गई। ऐसे में नीलामी प्रक्रिया देर शाम तक चली। पांच यूनिट के लिए कोई बोली नहीं लगने पर सभी को क्लब किया गया लेकिन पांचों यूनिट के लिए निर्धारित दामों से कम बोली प्राप्त होने पर इन्हें आवंटित नहीं किया गया।
विज्ञापन

बचत भवन हमीरपुर में 11:30 बजे आबकारी इकाइयों के आवंटन के लिए टेंडर बॉक्सों को पीठासीन अधिकारी एडीएम हमीरपुर राहुल चौहान की अध्यक्षता में खोला गया। इस दौरान राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उप आयुक्त शाहदेव कटोच और विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने इस बार हमीरपुर जिला की 12 यूनिट के अधीन आने वाले 154 शराब ठेकों को 10 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 114 करोड़ 17 लाख 65 हजार 630 रुपये राजस्व का लक्ष्य तय किया था।
विज्ञापन

सुजानपुर यूनिट लखविंद्र सिंह राणा ने 14 करोड़ 35 लाख 32 हजार 805 रुपए में खरीद ली है। इसी तरह भोरंज यूनिट रोहित ठाकुर ने 11 करोड़ 75 लाख 97 हजार 666 रुपये में, जाहू यूनिट रमेश चंद ने 12 करोड़ 31 लाख 27 हजार 666 रुपये में और गलोड़ यूनिट नरदीप सिंह ने नौ करोड़ पांच लाख 37 हजार 830 रुपये में अपने नाम की है। नादौन यूनिट सात करोड़ 78 लाख 59 हजार 992 रुपये में नीलाम हुई, जिसे नवीन ठाकुर ने खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अणु यूनिट नौ करोड़ नौ लाख रुपये में नीलाम हुई, जिसे सुरजीत सिंह ने खरीदा। हमीरपुर बाईपास यूनिट सात करोड़ 29 लाख 23 हजार 923 रुपये में नीलाम हुई, जिसे विपिन कुमार ने खरीदा। इसके अलावा धनेटा, भोटा चौक, भोटा मैड, बिझड़ और बड़सर यूनिट के लिए कोई बोली नहीं लगी। ऐसे में इन पांच यूनिट को क्लब किया गया लेकिन क्लब करने के बाद भी निर्धारित दाम 43 करोड़ 25 लाख 22 हजार 73 रुपए से कम एक बोली प्राप्त हुई, जिस वजह से इन यूनिट को आवंटित नहीं किया गया है।




सात यूनिट के 97 ठेके 71 करोड़ 64 लाख 79 हजार 82 रुपये में आवंटित हुए हैं। पांच यूनिट को क्लब किया गया है जिसके लिए बोली निर्धारित दाम से कम लगी है, ऐसे में इसे आवंटित नहीं किया गया है।
-शाहदेव कटोच, उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग के
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed