{"_id":"68bb32a0aa4ca71acc0d3204","slug":"69-lakh-rupees-deposited-in-the-accounts-of-beneficiaries-of-chief-minister-sukh-aashray-yojana-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-165833-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों के खातों में डाले 69 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों के खातों में डाले 69 लाख रुपये
Sat, 06 Sep 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बेसहारा बच्चों और इसी श्रेणी के 27 वर्ष तक के युवाओं के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना आरंभ की है। योजना के तहत जिला हमीरपुर के 50 लाभार्थियों को 69 लाख रुपये की धनराशि दी जा चुकी है।
यह राशि सीधे इनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना और स्पांसरशिप एवं फोस्टर केयर योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 बेसहारा युवाओं को उनकी शादी के लिए दो-दो लाख रुपये की ग्रांट यानी कुल 38 लाख रुपये दिए गए हैं।
इसी प्रकार 31 बेसहारा युवाओं को मकान निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की राशि जारी की गई है। दो-दो लाख रुपये की शेष राशि भी फील्ड से वेरिफिकेशन रिपोर्ट आने के बाद दो अलग-अलग किस्तों में हस्तांतरित की जाएगी। जिला स्तरीय समिति ने इसी योजना के 31 नए आवेदनों को भी मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन
समिति ने 18 वर्ष से कम आयु के 24 बेसहारा बच्चों को स्पांसरशिप एवं फोस्टर केयर योजना के तहत लाभान्वित करने के लिए भी स्वीकृति दे दी। अब जिला में इस योजना के लाभार्थी बच्चों की संख्या 1147 हो गई है। इन बच्चों के पालन-पोषण के लिए प्रतिमाह चार-चार हजार रुपये दिए जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों, जिला बाल संरक्षण इकाई और जिला बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों से इन दोनों महत्वाकांक्षी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक डॉ. एमआर चौहान, जिला योजना अधिकारी अरुण चौधरी आदि मौजूद रहे।