{"_id":"57f297954f1c1b8b3226f9c3","slug":"69-job-aspirant-passes-ground-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 अभ्यर्थी ही पास कर पाए ग्राउंड टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 अभ्यर्थी ही पास कर पाए ग्राउंड टेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
जंगल।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज बडू मैदान में सोमवार से वन रक्षकों की भर्ती शुरू हो गई है। पहले दिन 503 युवाओं को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 306 युवाओं ने ही भर्ती में भाग लिया। ग्राउंड परीक्षण में 69 युवा ही पास हो पाए हैं।
विज्ञापन
भर्ती प्रक्रिया सुबह आठ से शुरू होकर देर शाम तक चल रही है। युवाओं को सबसे पहले 100 मीटर की बाधा को पार करना पड़ रहा है। उसके बाद चेस्ट व भारोतोलन की प्रक्रिया के बाद हाईजंप और आखिरी में 800 मीटर दौड़ की बाधा पार करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
जो युवा सभी बाधाओं को पार करने में सफल हो रहे उन्हें लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। फोरेस्ट गार्ड भर्ती में इस बार युवाओं को ग्राउंड परीक्षण के कोई भी नंबर नहीं मिलेंगे। इस बार ग्राउंड परीक्षण केवल क्वालिफाई के लिए ही रखा गया है।
विज्ञापन
वन विभाग के वन अरण्यपाल ओपी सोलंकी का कहना है कि भर्ती में 503 युवाओं को कॉल लेटर जारी किए थे। उनमें से 306 युवा ही मैदान में पहुंचे। ग्राउंड टेस्ट में 69 युवा ही पास हो पाए हैं जबकि 237 युवाओं को बाहर होना पड़ा।