फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   68 JBT teachers got promotion in six education blocks.

Hamirpur (Himachal) News: छह शिक्षा खंडों में 68 जेबीटी शिक्षकों को मिली पदोन्नति

Fri, 27 Feb 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 27 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने वीरवार को 68 जेबीटी शिक्षकों को मुख्य शिक्षक के पद पर पदोन्नत कर दिया है। शिक्षकों को पांच दिन के भीतर संबंधित बीईईओ कार्यालय में ईमेल या व्यक्तिगत रूप से ज्वाइनिंग रिपोर्ट जमा कर एचटी (हेड बोर्डिंग टीचर) के रूप में अपना ज्वाइनिंग आवेदन पत्र जमा करना होगा।
विज्ञापन

पदोन्नति के बाद भी शिक्षक शैक्षणिक सत्र 2025-26 के समापन तक संबंधित स्कूल में जेबीटी के रूप में ही सेवाएं देंगे। सत्र के समापन पर वह संबंधित स्कूल से रिलीव होकर दूसरे स्कूल में बतौर मुख्य शिक्षक कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले जिले के इन स्कूलों में मुख्य शिक्षकों के पद रिक्ति थे, जिससे स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। वहीं, स्कूलों के मुख्य शिक्षक (एचटी) के पास दो-दो स्कूलों का कार्यभार था। ऐसे में अब पदोन्नतियां होने से स्कूलों में रिक्त पद भरने से विद्यार्थियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से इससे पूर्व 31 जनवरी को 33 मुख्य शिक्षकों को पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नति के बाद जेबीटी शिक्षक भी मुख्य शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी करने की मांग कर रहे थे। शिक्षकों की मांग पर विभाग ने अब जेबीटी शिक्षकों को पदोन्नति प्रदान की है।

बाक्स:
ये जेबीटी शिक्षक हुए पदोन्नत

कमल जीत, निशा रानी शर्मा, मीना कुमारी, निशा ठाकुर, वीरेंद्र राणा, रीना कुमारी, इंदु बाला, रीतू शर्मा, वरुण ठाकुर, सुमना देवी, समता शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, वंदना शर्मा, कमलेश कुमार, पुष्पा देवी, जसपाल सिंह, कश्मीर सिंह डोगरा, हेमलता नंदा, रक्षा चौहान, सोमा देवी, लवजीत कुमार, मीना कुमारी, अमिता कुमारी, सुमना कुमारी, दिनेश कुमार, सीमा रानी पठानिया, सविता परमार, चंद्र प्रकाया, करतार सिंह, प्रतीम चंद, सुषमा देवी, सरिता देवी, सरोज कुमारी पटियाल, दिनेश कुमार, पवना देवी, सुमन लता, संदीप कुमारी, सुमन कुमारी, राजेंद्र कुमार, गुरमेल सिंह, संतोष कुमारी, पवन कुमार, जितेंद्र सिंह, रजनी कुमारी, नीतू चौधरी, राजेंद्र कुमार, निम्मो देवी, आशा देवी, रीला नंदा, मीरां रानी, नीना कुमारी, कंचन बाला, बंदना, संयोगिता, इंदु कुमारी, सरोज कुमारी, विजय लक्ष्मी, अंजू कुमारी कौंडल, सुनील कुमार, उमा देवी, रंजना कुमारी, अजय कुमार, रविंद्र कुमार और मनोज कुमार को पदोन्नति मिली है।

कोट
जिले के 68 जेबीटी शिक्षकों को मुख्य शिक्षकों के पदों पर पदोन्नति मिली है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के समापन तक शिक्षक संबंधित स्कूल में ही सेवाएं देंगे।
-कमल किशोर, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article