फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   67 AYUSH health centers connected with internet facility

Hamirpur (Himachal) News: इंटरनेट सुविधा से जुड़े 67 आयुष स्वास्थ्य केंद्र

Sun, 09 Nov 2025 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 09 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के 67 आयुष स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्र इंटरनेट की सुविधा से जुड़ गए हैं। बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा मिलने से दवाइयों का स्टॉक, मरीजों का रिकाॅर्ड रखने में आसानी होगी।
विज्ञापन

हालांकि इससे पहले केंद्र प्रभारी अपने स्तर पर मोबाइल से इंटरनेट का प्रयोग करते थे। कई बार इस कार्य को करने में दिक्कतें आती थीं। इंटरनेट की निरंतर सेवाएं लेने की जरूरत पर जिला के आयुष स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्रों की इंटरनेट सुविधा से जोड़ने की प्रक्रिया पिछले महीने आरंभ की गई थी। अब इस कार्य को संपन्न कर लिया गया है।
विज्ञापन

अब मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग आसान होगी। इससे स्वास्थ्य संस्थान के प्रभारियों को मरीज का रिकॉर्ड, दवाइयों की स्टॉक स्टेटमेंट, फील्ड में स्वास्थ्य के संदर्भ में किए गए सर्वे की रिपोर्ट सहित तमाम जानकारी साझा करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर रहे कि आयुष स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के कुछ समय बाद ही कंप्यूटर सहित अन्य सामान दिया गया था, लेकिन यह स्वास्थ्य केंद्र इंटरनेट की सुविधा से नहीं जुड़े थे। सरकारी दूरसंचार सेवा से जुड़ने का लाभ निसंदेह स्टाफ और मरीजों को मिलेगा।

इस संबंध में जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृजनंदन शर्मा ने बताया कि आयुष स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्रों में इंटरनेंट की सेवाएं मिलना शुरू हो गई हैं। उन्होंने बताया कि मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग आसान हो जाएगी। करीब 67 आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवाएं दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed