फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   66 animals affected by Lumpy Skin disease; four deaths reported so far.

Hamirpur (Himachal) News: लंपी स्किन की चपेट में 66 पशु, अब तक चार की हुई मौत

Sun, 30 Aug 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 30 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार को बीमारी के दो नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित पशुओं की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। अब तक चार पशुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

इनमें तीन मौतें बड़सर और एक नादौन क्षेत्र में हुई है। बीमारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पशुपालन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और उपचार तेज कर दिया है। संक्रमित पशुओं का उपचार किया जा रहा है, जबकि जिले के अन्य क्षेत्रों में भी संभावित लक्षणों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, जिले में अब तक करीब 7,500 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। पशुपालन विभाग ने पशुपालकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि किसी पशु में लंपी के लक्षण दिखाई देने पर उसे तुरंत अन्य पशुओं से अलग करें और नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
कैसे फैलता है लंपी वायरस
लंपी स्किन डिजीज गोवंश में होने वाली संक्रामक वायरल बीमारी है। यह कैप्रिपॉक्स वायरस के कारण होती है। मुख्य रूप से मच्छरों, काटने वाली मक्खियों और टिक जैसे रक्त चूसने वाले कीटों के माध्यम से एक पशु से दूसरे पशु तक फैल सकती है। बीमारी में पशु को बुखार आने के बाद शरीर की त्वचा पर गोल और उभरी हुई गांठें या नोड्यूल बनने लगते हैं।

कोट
पशुओं का रोजाना टीकाकरण किया जा रहा है। पशुओं का समय पर टीकाकरण और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल उपचार संक्रमण की रोकथाम के लिए अहम है। -डॉ. सतीश, सहायक निदेशक परियोजना, पशुपालन विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article