फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नर्सों ने आउटसोर्स भर्ती का किया विरोध

नर्सों ने आउटसोर्स भर्ती का किया विरोध

Thu, 07 Mar 2019 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स के आधार पर नर्सों की भर्ती प्रक्रिया का विरोध शुरू हो गया है। प्रशिक्षित नर्सिस एसोसिएशन हमीरपुर की प्रधान कमलेश कुमारी, महासचिव सुमन सडियाल, उपप्रधान अनिता चौहान और बंदना ठाकुर समेत अन्य नर्सों ने वीरवार को अस्पताल में काले बिल्ले लगाकर प्रदेश सरकार के इस फैसले का विरोध किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने कहा कि फरवरी माह में इस निर्णय के विरोध में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से शिमला में मुलाकात कर चुका है। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से आउटसोर्स पर भर्तियां रोकने की गुहार लगाई थी। लेकिन, अभी तक प्रदेश सरकार ने इस संबंध में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया है। जिसके चलते अब नर्सों ने काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वीरवार को एसोसिएशन ने डॉ. राधा कृष्णनन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर के प्रधानाचार्य के माध्यम से प्रदेश सरकार को एक ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed