{"_id":"5b71b9a242c7926ff67235a2","slug":"61534179746-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप सुजानपुर के अध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप सुजानपुर के अध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफा
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वर्तमान अध्यक्ष रमन भटनागर ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा ने नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 2 दावेदारों के चलते ढाई-ढाई वर्ष पद पर विराजमान होने का फॉर्मूला तय किया था, लेकिन तय फॉर्मूले के बावजूद 3 सप्ताह का समय बीत जाने के बावजूद अध्यक्ष पद से रमन भटनागर ने इस्तीफा नहीं दिया था। इसके चलते उनके खिलाफ हुए पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव की मांग रखी थी।
इसको लेकर 16 अगस्त को प्रशासन ने समय निर्धारित किया था। संगठन ने भी मुखर हुए पार्षदों की हां में हां मिलाई थी। संगठन अध्यक्ष से खासा नाराज था। पासा पलटने को लेकर भूपेंद्र धीमान को जिम्मेवारी सौंपी थी। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के समय से 3 दिन पहले ही अध्यक्ष द्वारा अपने पद से त्यागपत्र देने के पीछे अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। चल रहे घटनाक्रम पर भले ही विराम लग गया हो लेकिन पूर्व में भाजपा समर्थक पार्षदों की आपसी जंग में अतिक्रमण, सबलेटिंग, विकास कार्य में भेदभाव, विकास कार्य पूर्ण न होना, जैसे आरोप-प्रत्यारोप के चलते भी खासी किरकिरी हुई है। उधर अध्यक्ष पद के दावेदार पार्षद अशोक मेहरा सक्रिय हो गए हैं। इस संबंध में नगर परिषद सुजानपुर के ईओ केएल ठाकुर ने कहा कि उनके पास वर्तमान अध्यक्ष का त्याग पत्र पहुंच गया है।