{"_id":"5b61f2c94f1c1b9b3e8b48f3","slug":"61533145801-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एमबीबीएस की कक्षाएं 20 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एमबीबीएस की कक्षाएं 20 से
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। डॉ. राधा कृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 20 अगस्त से एमबीबीएस की कक्षाएं लगेंगी। इसके लिए दूसरी काउंसलिंग 18 अगस्त को होगी। स्वास्थ्य निदेशालय ने कॉलेज में कक्षाएं 20 अगस्त से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में अब हमीरपुर में 100 सीटों की कक्षाएं 20 अगस्त से शुरू होंगी। इससे पूर्व मेडिकल कॉलेज में पहली अगस्त से कक्षाएं शुरू करने के फरमान जारी हुए थे, लेकिन काउंसलिंग प्रक्रिया होने से कक्षाएं पहली अगस्त से शुरू नहीं हो पाईं और अब 20 दिन देरी से शुरू हो रही हैं।
वहीं मेडिकल कॉलेज में प्रथम सत्र की कक्षाएं शुरू होने वाली हैं, लेकिन कॉलेज का इंफ्रास्ट्रक्चर अधूरा है। कॉलेज के साथ बनने वाले 300 बिस्तरों के अस्पताल का उद्घाटन तो कर दिया गया, लेकिन उसका कार्य शुरू नहीं हो पाया है। वहीं जोलसप्पड़ में भी मेडिकल कॉलेज भवन का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने में प्रशिक्षुओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान का कहना है कि कॉलेज की कक्षाएं 20 अगस्त से शुरू होंगी। इसके लिए कॉलेज में नोटिस लगा दिया गया है।