{"_id":"5b59cec74f1c1b6f548b6ac7","slug":"61532612295-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से मुख्य सड़क से टूटा तलासी गांव का संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से मुख्य सड़क से टूटा तलासी गांव का संपर्क
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर स्थित तलासी गांव का मुख्य सड़क और अन्य गांवों से संपर्क टूट गया है। वीरवार को हुई तेज बारिश के कारण गांव की ओर खड्ड से होकर जाने वाला रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मुख्य सड़क से तलासी गांव की ओर जाने के लिए संपर्क मार्ग के बीच दो किलोमीटर खड्ड पड़ती है। बारिश होने के कारण खड्ड में जलस्तर बढ़ गया है। जबकि खड्ड में वाहनों की आवाजाही के लिए बना रास्ता भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो गई है। किसी भी प्रकार का वाहन अब तलासी गांव की ओर नहीं जा सकता है। गांव के लोगों को अब चार किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक पैदल ही खड्ड पार कर पहुंचना पड़ेगा। अगर गांव में कोई बीमार हो जाता है तो उसे पालकी में बैठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ेगा। तलासी गांव के लोग आजादी के 70 सालों बाद भी आदिवासियों की तरह जिंदगी जीने के लिए मजबूर है।
प्रदेश सरकार हर गांव को सड़क से जोड़ने की बात करती है लेकिन, अभी तक यह गांव इस सुविधा से वंचित है। स्थानीय लोगों में धनी राम, चंदू राम, राम रत्न, अमर नाथ, अनिल कुमार, विजय कुमार, अनिता देवी, सुशील कुमार, संतोष, तारो देवी, बवीता, सुखराम, विमला देवी, हंसराज, गरीब दास शर्मा, संजीव शर्मा, अंजू, कमलेश, सुभाष, ज्ञान चंद, ओम प्रकाश, सुरेश, अजय, राजपाल और देशराज आदि का कहना है कि गांव की ओर जाने वाले रास्ते में दो किलोमीटर खड्ड पड़ती है। खड्ड से होकर ही गांव तक पहुंचा जा सकता है। भारी बारिश से खड्ड में जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो गई है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार प्रशासन और विभाग को इस बारे में अवगत करवाया गया है लेकिन, प्रशासन अभी तक इस गांव की ओर कोई ध्यान नहीं दे पाया है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आगामी लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे। इस संबंध में ग्राम पंचायत धनेड़ के प्रधान जोगेंद्र सिंह कंवर का कहना है कि तलासी गांव का मुख्य सड़क और अन्यों गांवों से संपर्क टूट गया है। तेज बारिश होने के कारण खड्ड में जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण गांव में वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो गई है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के सहायक अभियंता देवराज भाटिया का कहना है कि शिवनगरी मंदिर बलौणी से तलासी गांव की ओर सड़क बनाने के लिए प्रपोजल तैयार की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सड़क का निर्माण किया जाएगा।