{"_id":"5b5877a84f1c1b8f568b65a0","slug":"61532524456-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से बेटे की मौत पर मकान मालिक के खिलाफ थाने में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से बेटे की मौत पर मकान मालिक के खिलाफ थाने में शिकायत
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के गांव भुक्कड़ में करंट लगने से हुई व्यक्ति की मौत पर उसके पिता ने मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही की शिकायत दर्ज करवाई है। सुंदर राम पुत्र खलेलु राम गांव साही दा घाट डाकघर भुक्कड़ तहसील भोरंज जिला हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका बेटा राजकुमार वेल्डिंग का कार्य प्रकाश चंद के घर में कर रहा था। प्रकाश चंद की लापरवाही से उसके बेटे की करंट लगने के कारण मृत्यु हुई है। हालांकि, बिजली बोर्ड ने प्रकाश चंद मकान मालिक को तीसरी मंजिल का काम न करने बारे नोटिस भी दिया था, लेकिन उसने मकान का कार्य लगाया हुआ था और मकान के वेल्डिंग कार्य में लगे उसके बेटे की बीते सोमवार को मकान के साथ गुजरती 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस बारे में भोरंज थाने के कार्यकारी प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि मृतक के पिता सुंदर लाल ने प्रकाश चंद के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करवाया है। जिसमें धारा 336, 304 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन