{"_id":"5ad385914f1c1b350b8b4b31","slug":"61523811729-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर तेरा निका जेया गौरां पर... झूमें भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर तेरा निका जेया गौरां पर... झूमें भक्त
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जाहू के सुलगवान में 12वें विशाल जागरण का आयोजन किया गया। बाबा बालक नाथ क्लब द्वारा यह जागरण करवाया गया। जागरण में चंबा से प्रसिद्ध गायक काकू ठाकुर, शिमला की सीमा शुक्ला और दिल्ली की झांकी पार्टी ने सभी भक्तों को भेंटों पर झूमने को मजबूर कर दिया। इस दौरान हुण वो कुतांई जो नचदा दुड़ूआ, तूं कितनी प्यारी है ओ मां, वर तेरा निका जेया गौरां, कियां नचदी ओ मेरी श्याम वाली राधा आदि गानों ने सबका मन मोह लिया। इस दौरान शिव भोले, काली माता और अन्य मनमोहक झांकियां भी निकाली गई। बाबा बालक नाथ युवा क्लब के प्रधान पिंटू ने कहा कि जागरण में दिल्ली की मशहूर झांकी पार्टी को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान युवा क्लब के सदस्य काका, विकास नेगी, शशि, बंटी, गोलू, गौरव, पिंकू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन