{"_id":"5aba762c4f1c1ba4238b7a67","slug":"61522169388-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व परिवहन मंत्री ने एचआरटीसी का किया दुरुपयोग : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व परिवहन मंत्री ने एचआरटीसी का किया दुरुपयोग : संघ
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने पूर्व परिवहन मंत्री पर राजनीति चमकाने के लिए एचआरटीसी का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए हैं। संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा है कि पूर्व मंत्री ने कांग्रेस की आधा दर्जन रैलियों में निगम की सैकड़ों बसें भेजीं। जिनका किराया निगम को नहीं मिल पाया है। शंकर सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री ने कांग्रेस की साख बचाने के लिए रैलियों को सरकारी रैली घोषित करने का गोरखधंधा किया है। इसमें 24 दिसंबर 2016 को धर्मशाला में राहुल गांधी की रैली में पूरे प्रदेश से 472 बसें भेजी गई। इसके चलते सरकारी खजाने पर 58 लाख 82 हजार 483 रुपये का बोझ पड़ा। 10 माह के अंदर ही कांग्रेस ने मंडी में सात अक्तूबर 2017 को सरकारी रैली का नाम देकर एचआरटीसी की 491 बसें रैली में भेजी गई।
इसमें 72 लाख 12 हजार रुपये का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। परिवहन मजदूर संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से मिलकर इस बारे में ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि करोड़ों रुपये की राशि को कांग्रेस के खाते से वसूला जाए। इससे निगम के हजारों कर्मचारियों के वेतन भत्तों का भुगतान हो सकेगा। संघ का आरोप है कि एचआरटीसी के इतिहास में पूर्व सरकार के समय पहली बार बैकों से करोड़ों रुपये का लोन लेकर बिना किसी जरूरत के सैकड़ों बसें पूर्व परिवहन मंत्री ने पूर्व एमडी की सांठ-गांठ से खरीदी हैं। इसकी उच्च स्तरीय न्यायिक जांच भी करवाई जाए।