फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   59 corona infected, including 17 people from Lafran village of Badsar

बड़सर के लफराण गांव के 17 लोगों समेत 59 कोरोना संक्रमित

Thu, 01 Apr 2021 08:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
59 corona infected, including 17 people from Lafran village of Badsar
जोलसप्पड़ स्वास्थ्य उपकेंद्र में कोरोना वैक्सीन लगवाता बुजुर्ग। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी/हमीरपुर। जिले में वीरवार को एक ही गांव के 17 लोगों समेत कुल 59 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 45 लोग आरटीपीसीआर, जबकि 14 रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। बड़सर के लफराण गांव में सर्वाधिक 17 लोग एक साथ संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गांव में एक सामूहिक भागवत कथा का आयोजन हुआ था और यहीं से इस संक्रमण के फैलने की आशंका जताई जा रही है। इसी गांव के वृद्ध की तीन दिन पहले कोरोना से मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटीपीसीआर टेस्ट में 45 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें बड़सर उपमंडल के गांव लफराण में सर्वाधिक 17 लोग पॉजिटिव निकले हैं। इसी उपमंडल के गांव छपरोह में छह और सुजानपुर के गांव भलाणा में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

भोरंज के चंदरूही क्षेत्र के गांव कक्कड़, नादौन के गांव बेडली, गलोड़ के गांव टिक्कर और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दो-दो लोग संक्रमित निकले हैं। इनके अलावा गांव नालटी, भलेठ, गौना, कोपरा, मैहरे, कनोह, अंबोटा, कोटला, अणु कलां और हिमुडा कालोनी सलासी में भी एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है। वहीं, रैपिड एंटीजन टेस्ट में 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 220 सैंपल लिए गए। पॉजिटिव पाए गए लोगों में बड़सर उपमंडल के गांव बिझड़ी का 60 वर्षीय व्यक्ति और 55 वर्षीय महिला, बड़सर के ही गांव जमली का 65 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और 61 वर्षीय महिला, गांव समलेहड़ा का 44 वर्षीय व्यक्ति और 44 वर्षीय महिला, बुंबलू क्षेत्र के गांव जोल की 96 वर्षीय बुजुर्ग महिला, मसलाणा कलां का 35 वर्षीय व्यक्ति, मैड़ क्षेत्र के गांव चौंतड़ा का 73 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और टौणी देवी क्षेत्र के गांव लोहाखर का 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 68, 70 और 67 वर्षीय तीन वरिष्ठ नागरिकों तथा 56 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed