{"_id":"67ec30a670f418682b06a776","slug":"53-bottles-of-illegally-stored-liquor-recovered-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-152224-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अवैध रूप से रखी शराब की 53 बोतलें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अवैध रूप से रखी शराब की 53 बोतलें बरामद
Wed, 02 Apr 2025 07:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 02 Apr 2025 07:56 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर की टीम ने बीते दिन अवैध रूप से शराब रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान चार जगह से लगभग 53 अंग्रेजी व देसी शराब की बोतलें बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पहले मामले में दोसड़का में सुनील दत्त निवासी गांव स्वाहल, डाकघर मोहीं से अवैध अंग्रेजी शराब की एक पेटी बरामद की है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने मट्टनसिद्ध बाईपास चौक पर नरेश कुमार गांव भगतपुर डाकघर शाहतलाई तहसील झंडूता जिला बिलासपुर से अवैध देसी शराब की एक पेटी बरामद की। वहीं कोहली के पास संजय कुमार निवासी गांव सुनली तहसील व जिला हमीरपुर के कब्जा से अवैध देसी शराब की एक पेटी तथा अंग्रेजी शराब की पांच बोतलें बरामद कीं। वहीं गसोती खड्ड के पास प्रवीण कुमार निवासी गांव कपोटी तहसील व जिला हमीरपुर से देसी शराब की एक पेटी बरामद हुई। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने चार जगह से गश्त के दौरान देसी व अंग्रेजी शराब की 53 बोतलेें बरामद की हैं। मामले में छानबीन जारी है।
विज्ञापन