{"_id":"5c3e0ff1bdec22733e07af2e","slug":"51547571185-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र की शिकायत राहुल-रजनी पाटिल से करेंगे : जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र की शिकायत राहुल-रजनी पाटिल से करेंगे : जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की टिप्पणी ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को हमीरपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को कबाड़ कहने, पार्टी हाईकमान और सुक्खू के लिए गलत शब्दों के इस्तेमाल करने की शिकायत सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से की जाएगी।
जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह की टिप्पणी से वह आहत हुए हैं। कांग्रेस किसी का कुनबा नहीं है, कांग्रेस विचारधारा से चलने वाला संगठन है। प्रदेशाध्यक्ष के पद से बदले जाने के बाद सुखविंद्र सुक्खू पर वीरभद्र सिंह की टिप्पणी अनुचित है। इस मौके उनके साथ सुजानपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजिंद्र वर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव निशा कटोच और जिला सचिव शशि शर्मा भी मौजूद रहे।