{"_id":"5c1fceb8bdec22572a20e0dc","slug":"51545588408-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले पर हो उचित कार्रवाई : मोदगिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले पर हो उचित कार्रवाई : मोदगिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय बस अड्डे पर जम्मू के अनंतनाग से संबंधित व्यक्ति की ओर से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने की घटना को हिंदू जागरण मंच ने गंभीरता से लिया है। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री एवं संघ के प्रचारक विवेक मोदगिल ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस तरह की बढ़ रही घटनाएं चिंता का विषय है। पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने वाला चाहे किसी भी जाति, धर्म या संप्रदाय से हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए।
मोदगिल ने कहा कि देश की सरहद पर हमारे सैनिक दिन रात जिस पाकिस्तान के साथ लोहा ले रहे हैं उनके पक्ष में नारे लगाना गलत है। प्रदेश भर में आ रहे प्रवासियों, विशेष तौर पर कश्मीर से आने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए सरकार के पास कोई उचित निरीक्षण प्रक्रिया नहीं है। इससे प्रदेश की सुरक्षा को कभी भी खतरा हो सकता है। मोदगिल ने कहा कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को भी इन आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जो लोग इस व्यक्ति को कश्मीर से नादौन लाए हैं, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।