{"_id":"5b8e735a867a55486d163542","slug":"51536062298-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढयुंगली गांव में बारिश से ढह गया रिहायशी मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढयुंगली गांव में बारिश से ढह गया रिहायशी मकान
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत कक्कड़ के ढयुंगली गांव में बारिश के कारण एक स्लेटपोश मकान जमींदोज हो गया है। मकान ढह जाने से परिवार को दो लाख रुपये का नुकसान हुआ हैं। हालांकि मकान गिरने से जानी कोई नुकसान नहीं हुआ है।
परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। सोमवार रात जगदीश चंद पुत्र छांगा राम का दो कमरों वाला स्लेटपोश रिहायशी मकान बारिश के कारण ढह गया। जगदीश चंद ने कहा कि मकान में दो दिन पहले ही दरारें आ गई थीं। दरारें आने पर मकान को खाली कर दिया गया था। इसकी सूचना पंचायत प्रधान और हलका पटवारी को दी गई। इस पर पंचायत प्रधान और हलका पटवारी ने मौका देखा। जगदीश चंद गरीब परिवार से संबंध रखता है। इस घटना में उसका लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मकान के सभी स्लेट टूट गए हैं। इस संबंध में पटवारी हरीचंद ने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।