फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   चिकित्सक के छुट्टी पर जाने से धनेटा की सेहत बिगड़ी

चिकित्सक के छुट्टी पर जाने से धनेटा की सेहत बिगड़ी

Thu, 26 Jul 2018 10:50 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सक के छुट्टी पर जाने से धनेटा की सेहत बिगड़ी
- फोटो : amar ujala
धनेटा (हमीरपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा में वीरवार को चिकित्सक न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को मजबूरन निजी क्लीनिकों में इलाज करवाना पड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के दो पद स्वीकृत हैं। इसमें एक पद अरसे से खाली है। वर्तमान में एक चिकित्सक ही यहां लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। लेकिन, वीरवार को इस चिकित्सक के भी छुट्टी पर जाने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट को ही मरीजों को संभालना पड़ा। धनेटा पंचायत की पूर्व प्रधान सुषमा रानी, सुनीता देवी, वीना कुमार और सीमा ने कहा जब वह स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाने गईं तो चिकित्सक छुट्टी पर थे। जिसके चलते उचित चेकअप नहीं हो पाया। पूर्व प्रधान सुषमा रानी ने कहा कि अस्पताल के फार्मासिस्ट ने ही उन्हें दवाई दी, लेकिन दवाई का असर नजर नहीं आ रहा। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र से दवाई ली और दर्द का इंजेक्शन बाहर निजी क्लीनिक में लगवाया। महिला ने कहा कि अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के लिए नर्स नहीं है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी नादौन डा. अशोक कौशल ने कहा कि स्टाफ की कमी चल रही है। स्टाफ उपलब्ध होते ही उन्हें स्वास्थ्य केंद्र धनेटा भेज दिया जाएगा। वहीं इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डा. सावित्री कटवाल का कहना है कि समस्या ध्यान में है। स्टाफ की कमी के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed