फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   महिला कांग्रेस ने अपने ही विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा

महिला कांग्रेस ने अपने ही विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा

Thu, 26 Jul 2018 10:50 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष सुमन अटवाल ने अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा पर सुजानपुर में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। अटवाल ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भेजे शिकायत पत्र में कहा है कि भले ही यहां से राजेंद्र राणा विधायक बने हैं, लेकिन आज तक उन्होंने कांग्रेस पार्टी के हितार्थ कोई भी कार्य नहीं किया है। उन्होंने कहा है कि अगर सुजानपुर नगर परिषद में भाजपा का बहुमत है तो उसके लिए अकेले राजेंद्र राणा ही जिम्मेवार हैं। इससे पूर्व हमेशा यहां कांग्रेस पार्टी का ही बहुमत रहा है।
विज्ञापन

विधायक होने पर भी यहां का कोई भी निर्वाचित पार्षद राजेंद्र राणा के कहे पर चलने वाला नहीं है, क्योंकि उन्हें ही हराने की राणा ने भरपूर कोशिश की थी। उस समय सरकार में राजेंद्र राणा का दबदबा होने के चलते हर कोई विरोध नहीं कर पाया था। तत्कालीन ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप बेदी ने इस बारे में शिकायत प्रदेश कांग्रेस कमेटी को की थी, मगर वह भी गौण होकर रह गई थी। कांग्रेस सरकार के समय पूरे कार्यकाल में स्वयं को और अपनी संस्था को हर तरह से सुदृढ़ करने में कोई कमी नहीं रखी है। जबकि कांग्रेस पार्टी को हर जगह नुकसान पहुंचाया है। विधायक ने विधानसभा चुनावों में उनके पति भूपेंद्र धीमान पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के झूठे आरोप लगाकर पार्टी से निष्कासित करवा दिया। जबकि स्वयं पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने की पुष्टि करने के बावजूद उन्हें अब पार्टी में रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू से गुहार लगाई है कि सुजानपुर में कांग्रेस को विधायक के कारण हो रहे नुकसान को रोकने के दृष्टिगत समुचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed