फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पीएनबी लाडली योजना की दी जानकारी

पीएनबी लाडली योजना की दी जानकारी

Thu, 28 Dec 2017 10:59 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा हमीरपुर की ओर से भोटा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पीएनबी लाडली योजना व किसान बालक शिक्षा प्रोत्साहन योजना के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य एलडीएम जीएस भट्टी ने बताया कि पीएनबी लाडली योजना के तहत आईआरडीपी परिवारों से संबंधित लड़कियों को जो कि छठी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक अध्ययनरत हो, उन्हें 1200 रुपये नकद व 1300 रुपये की पाठ्य सामग्री दी जाती है।
विज्ञापन

किसान बालक शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ऐसे किसान/बागवान, जिन्होंने बैंक से कृषि लोन ले रखा हो और उसकी बैक की देय किस्त सुचारु रूप से चल रही हो, उनके दो बच्चे जो कक्षा 8वीं से स्नातक तक अध्ययनरत हो, को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह राशि लड़की को 3500 रुपये व लड़के को 2500 रुपये के रूप में दी जाती है। उन्होंने कहा कि इस शिविर के दौरान पीएनबी लाडली योजना के तहत 100 बच्चों को पाठ्य सामग्री व किसान बालक शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 40 बच्चों को मिलने वाली नकद राशि को उनके खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। इस मौके पर एफएलसी एलआर पटियाल, बीआर भारद्वाज, पिंक राज कौंडल सहित स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed