{"_id":"5a2154374f1c1b6a118b5338","slug":"51512133687-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 लाख हाउस टैक्स, 30 लाख किराये पर कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 लाख हाउस टैक्स, 30 लाख किराये पर कुंडली
Updated Fri, 01 Dec 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजीव वालिया
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)।
नगर परिषद सुजानपुर के करीब 20 लाख रुपये दर्जनों डिफाल्टरों के पास गृहकर के रूप में फंसे हैं। कस्बा निवासी बीस लाख रुपये पर कुंडली मार के बैठे हैं। समय पर भुगतान न करने वाले डिफाल्टरों को नप जल्द ही नोटिस जारी करेगी। उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों ने भी करीब 30 लाख रुपये पर कुंडली मारी है।
नप में नौ वार्ड हैं। इनके दर्जनों डिफालटरों ने नियमों की अवहेलना करते हुए समय पर गृहकर का भुगतान नहीं किया है। हालांकि नप ने वित्तीय वर्ष के आरंभ में गृहकर भरने वालों को कुछ फीसदी छूट भी दी जाती है, लेकिन फिर भी डिफाल्टर गृहकर का भुगतान नहीं करते हैं। इस कारण नप के तहत कई विकास कार्य ठप पड़े हैं। नप प्रशासन ने डिफाल्टरों से गृहकर की अदायगी करने की अपील की है। नप के ईओ का कहना है समय पर गृहकर का भुगतान न करने वाले डिफाल्टरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन