फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   500 Transformers Shut Down Due to Storm; Power Supply Disrupted

Hamirpur (Himachal) News: अंधड़ से 500 ट्रांसफार्मर बंद, बिजली सेवा बाधित

Tue, 12 May 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 12 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
500 Transformers Shut Down Due to Storm; Power Supply Disrupted
सोमवार रात को आए तूफान से टूटे बिजली के खंभे को दुरुस्त करते हुए बिजली बोर्ड के कर्मचारी। संवाद
हमीरपुर। सोमवार सुबह करीब दो बजे तेज अंधड़ और बारिश ने जिले में काफी तबाही मचा दी। अंधड़ और बारिश ने बिजली, पानी और यातायात व्यवस्था को काफी प्रभावित किया।
विज्ञापन

अंधड़ के कारण बिजली बोर्ड के 100 से अधिक खंभे टूट गए, जबकि 500 के करीब ट्रांसफार्मर बंद हो गए। इसके चलते हमीरपुर, सुजानपुर, भोरंज, बड़सर सहित कई शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने सुबह से टूटे खंभों और क्षतिग्रस्त तारों को बदलने का कार्य शुरू किया। दोपहर तक 400 ट्रांसफार्मरों से बिजली सेवा बहाल कर दी गई। हालांकि 100 के करीब ट्रांसफार्मर अभी बंद हैं। हमीरपुर, सुजानपुर सहित कई स्थानों पर सुबह आपूर्ति बहाल हो गई, जबकि कुछ स्थानों में दोपहर तक बिजली बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड ने अभी तक करीब 60 लाख से अधिक के नुकसान का आकलन किया है। बोर्ड का दावा है कि नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता है। वहीं, दूसरी ओर बिजली सेवा बाधित होने से दाड़ला, बड़सर सहित कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। इसके चलते ग्रामीण परेशान हुए।
अंधड़ के दौरान कई स्थानों पर पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। उपमंडल सुजानपुर के नौहली पुल के समीप सुजानपुर-हमीरपुर मार्ग पर पेड़ गिर गया। इसके चलते आवाजाही प्रभावित हो गई।
कई जगहों पर लोगों ने स्वयं पेड़ हटाकर रास्ता साफ करने का प्रयास किया। वहीं, एनआईटी हमीरपुर गेट के समीप भी पेड़ सड़क पर आ गया। इसके कारण कुछ घंटों के लिए हमीरपुर-अवाहदेवी मार्ग बाधित हुआ। सूचना मिलते ही विभागीय कर्मी मौके पर पहुंचे और यातायात को सुचारू बहाल करने में जुट गए।

कोट

अभी नुकसान की जानकारी आ रही है। अभी तक करीब 60 लाख का नुकसान हुआ है। बिजली आपूर्ति बहाली के प्रयास जारी हैं। कुछ स्थानों पर बिजली बहाल हो गई। -आशीष कपूर, एसई, बिजली बोर्ड हमीरपुर

----

बड़सर में बिजली गुल, पानी की सप्लाई ठप

बिजली न होने से क्षेत्र में चार पेयजल योजनाएं प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी

मैहरे (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत सोमवार सुबह आए अंधड़ ने भारी तबाही मचाई है। वहीं, बिजली न होने के कारण लोगों के घरों में पानी की सप्लाई ठप रही।
करीब 52 पंचायतों में बिजली गुल हो गई। इनमें करीब 48 पंचायतों में बिजली की सप्लाई को सुबह करीब 10:30 बजे तक बहाल किया जा सका। चार पंचायतों में अभी भी अंधेरा पसरा हुआ है। इन पंचायतों में मंगलवार को बिजली बहाल होने की संभावना है।
बड़सर उपमंडल के तहत बिजली बोर्ड के करीब 50 बिजली के खंभे टूट गए, जबकि पेड़ों के गिरने से बिजली लाइन भी प्रभावित हुई हैं। अंधड़ के कारण बिजली विभाग को करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि जल शक्ति विभाग को 10 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
बिजली न होने से से घंगोट, हरसौर, कड़साई व ख्वाजा पेयजल योजनाएं बंद रहीं, जिससे करीब 34 हजार की आबादी प्रभावित हुई। दांदडूं, हरसौर, गारली और ब्याड़ में बिजली की सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है।
बिजली बोर्ड बड़सर के सहायक अभियंता विजय पटियाल ने बताया कि अंधड़ से पूरे क्षेत्र में करीब 50 बिजली के खंभे टूट गए हैं। इससे करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता जगजीत सिंह ने बताया कि चार पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इससे करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

---

हड़सौर में बिजली तार की मरम्मत करते बिजली बोर्ड कर्मचारी। स्रोत : बिजली बोर्ड

सुजानपुर-हमीरपुर सड़क मार्ग पर नौहली पुल के समीप गिरा पेड़। संवाद

रिट में बिजली की तार पर गिरा पेड़। स्रोत : बिजली बोर्ड

बैलग में मकान पर गिरा पेड़। स्रोत : जागरूक पाठक

समलोग में सड़क पर पेड़ गिरने से आवाजाही बंद। स्रोत : जागरूक पाठक

सोमवार रात को आए तूफान से टूटे बिजली के खंभे को दुरुस्त करते हुए बिजली बोर्ड के कर्मचारी। संवाद

सोमवार रात को आए तूफान से टूटे बिजली के खंभे को दुरुस्त करते हुए बिजली बोर्ड के कर्मचारी। संवाद

सोमवार रात को आए तूफान से टूटे बिजली के खंभे को दुरुस्त करते हुए बिजली बोर्ड के कर्मचारी। संवाद

सोमवार रात को आए तूफान से टूटे बिजली के खंभे को दुरुस्त करते हुए बिजली बोर्ड के कर्मचारी। संवाद

सोमवार रात को आए तूफान से टूटे बिजली के खंभे को दुरुस्त करते हुए बिजली बोर्ड के कर्मचारी। संवाद

सोमवार रात को आए तूफान से टूटे बिजली के खंभे को दुरुस्त करते हुए बिजली बोर्ड के कर्मचारी। संवाद

सोमवार रात को आए तूफान से टूटे बिजली के खंभे को दुरुस्त करते हुए बिजली बोर्ड के कर्मचारी। संवाद

सोमवार रात को आए तूफान से टूटे बिजली के खंभे को दुरुस्त करते हुए बिजली बोर्ड के कर्मचारी। संवाद

सोमवार रात को आए तूफान से टूटे बिजली के खंभे को दुरुस्त करते हुए बिजली बोर्ड के कर्मचारी। संवाद

सोमवार रात को आए तूफान से टूटे बिजली के खंभे को दुरुस्त करते हुए बिजली बोर्ड के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed