{"_id":"61719ebccac086715f3b0c57","slug":"49-people-corona-positive-in-the-district-including-two-students-of-sainik-school-hamirpur-hp-news-sml387960668","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक स्कूल के दो छात्रों समेत जिले में 49 लोग कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक स्कूल के दो छात्रों समेत जिले में 49 लोग कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
कोरोना को ठेंगा... हमीरपुर बाजार में कोरोनाकाल में उमड़ी भीड़।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। सैनिक स्कूल सुजानपुर के दो छात्रों समेत जिले में वीरवार को 49 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगलबैरी के दो और रावमापा कक्कड़ स्कूल का एक छात्र भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इन दोनों स्कूलों को सैनिटाइज करने के साथ ही अगले दो दिन के लिए बंद करने के आदेश जारी हुए हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट में 47, जबकि आरटीपीसीआर में दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि वीरवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 685 सैंपल लिए गए। जिनमें से 47 पॉजिटिव निकले। जबकि, आरटीपीसीआर में एक वृद्ध दंपती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से अपील की है कि अगर उन्होंने कोरोना रोधी वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है तो वे पहले टीके के 84 दिन बाद दूसरा टीका भी अवश्य लगवाएं। कोरोना रोधी वैक्सीन हमें मजबूत सुरक्षा प्रदान करती है तथा संक्रमण को रोकने में प्रभावी साबित हो रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि टीकाकरण के बाद भी सभी लोग कोरोना संबंधी नियमों एवं सावधानियों का पालन करें।
तभी संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है। जिले में तीन लाख छिहत्तर हजार चार सौ सत्रह लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से दो लाख छत्तीस हजार चार सौ आठ लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है, जबकि एक लाख चालीस हजार नौ लोगों को 30 नवंबर से पहले दूसरी डोज लगाई जाएगी। उधर, सैनिक स्कूल सुजानपुर के प्रधानाचार्य मनोज महावर ने बताया कि वीरवार को स्कूल बंद रखा गया था तथा स्कूल परिसर और छात्रावास में अच्छे तरीके से सैनिटाइजेशन करवाया गया। सभी छात्रों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। स्कूल में 100 छात्र मौजूद हैं, जिनके टेस्ट करवाए जा रहे हैं।