फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   470 students took scholarship exam, positive initiative for competitive exams

Hamirpur (Himachal) News: 470 विद्यार्थियों ने दी छात्रवृत्ति परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सकारात्मक पहल

Fri, 09 Feb 2024 06:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
470 students took scholarship exam, positive initiative for competitive exams
हमीरपुर प​ब्लिक स्कूल में  अमर उजाला दिशा छात्रवृति परीक्षा में हिस्सा लेते विद्यार्थी। 
जिले के तीन परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई परीक्षा, विद्यार्थियों में दिखा खासा उत्साह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। अमर उजाला दिशा की ओर से छात्रवृत्ति प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन शुक्रवार को जिले के तीन स्कूलों में किया गया। इस प्रतियोगी परीक्षा में स्कूलों के 10वीं से 12वीं कक्षा के 470 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

हिम अकेडमी पब्लिक स्कूल में सुबह 9.00 बजे से 09.40 बजे तक परीक्षा करवाई गई। इस परीक्षा में स्कूल के 69 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य नैना लखनपाल ने कहा कि परीक्षा को लेकर विद्यार्थी खासे उत्साहित थे। अमर उजाला दिशा की यह परीक्षा विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति सकारात्मक पहल है। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में छात्रवृत्ति परीक्षा सुबह 10.00 बजे से 10.40 बजे तक आयोजित हुई। स्कूल के 221 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने कहा कि परीक्षा में तीन कक्षाओं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया है। यह अमर उजाला दिशा की बेहतरीन पहल है। इस पहल से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के रूप में एक मंच मिला है। परीक्षा में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थी खासे उत्साहित नजर आए हैं। हमीरपुर पब्लिक स्कूल में 12.20 बजे से एक बजे तक परीक्षा का आयोजन हुआ। स्कूल के 180 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया है। प्रधानाचार्य घनश्याम ने कहा कि यह परीक्षा विद्यार्थियों के लिए बेहद अहम साबित हुई है। कॅरिअर चुनने के दौर में प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों को एक तरह की स्पष्टता मिलती है। यह एक बेहतर पहल है। इससे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति पाने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा समझने का बेहतर मौका मिला है।
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से विद्यालयों व छात्रों से संपर्क और इंगेजमेंट के लिए महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट दिशा के तहत पहले चरण में 1000 से अधिक विद्यालयों से जुड़ने का लक्ष्य है। देशभर से चयनित छात्रों को पांच करोड़ तक की छात्रवृत्ति, पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर, 10 लैपटॉप, 50 स्मार्टफोन, 100 स्मार्टवॉच और अन्य इनाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed