फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   45,540 fruit trees will be planted during the rainy season

Hamirpur (Himachal) News: बारिश के मौसम में लगाए जाएंगे 45,540 फलदार पौधे

Thu, 04 Jul 2024 08:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
10 जुलाई के बाद उद्यान विभाग के केंद्रों में होगा आंवटन
विज्ञापन


जिला की चार नर्सरियों सहित अन्य जिलों से मंगवाए पौधे

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले में इस बार बरसात के सीजन में 45,540 फलदार पौधे उद्यान विभाग बागवानों को उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए 10 जुलाई के बाद विभिन्न उद्यान केंद्रों में पौधे उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। बागवान वहीं से पौधे प्राप्त कर पाएंगे। इस बार आम दशहरी, लंगडा, चौसा का पौधा 70 रुपये में मिलेगा। वहीं आम डी 51, मल्लिका, आम्रपाली का पौधा 75 रुपये, संतरा, किन्नू, माल्टा, मौसबीं, कलमी नींबू, कलमी बारामासी नींबू 55 रुपये, अमरूद 60, आंवला 60, लीची 70, नींबू (बीजू) एक वर्ष आयु 35 रुपये, नींबू (बीजू) दो वर्ष आयु 45 रुपये, पपीता 40 रुपये, कटहल 40 रुपये, गलगल 30 रुपये प्रति पौधे के हिसाब से बागवानों को उपलब्ध करवाया जाएगा।

वहीं, आम के 8150 पौधे, लीची के 4350 पौधे, फलदार नींबू के 18,240 पौधे, अमरूद के 3400 पौधे, पपीते के 1920 पौधे, आंवला के 1250 पौधे, कटहल के 2530 पौधे और अन्य पौधों की मांग भेजी गई है। इसमें से जिला हमीरपुर की चार नर्सरियों भूंपल, दियोट, बडिय़ाणा व दियोटसिद्ध में 19501 पौधे तैयार किए गए हैं। शेष पौधे अन्य जिलों की नर्सरियों से खरीदे गए हैंं। इस बारे में जिला उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश्वर परमार ने कहा कि बागवानों को इस बार 45,540 फलदार पौधे उद्यान विभाग उपलब्ध करवाएगा। इस बार बहुत अधिक गर्मी पड़ी। ऐसे में सभी लोग फलदार पौधे लगाएं। इससे फल भी प्राप्त होंगे और वातावरण भी शुद्ध रहेगा। वहीं, उन्होंने जिलावासियों से अपील की है किसी भी अपंजीकृत नर्सरी से पौधे न लें। उद्यान विभाग की नर्सरियों और विक्रय केंद्रों से ही पौधे लेना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed