फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जिला में मनरेगा लोकपाल नहीं, शिकायतों की नहीं हो रही कार्रवाई

जिला में मनरेगा लोकपाल नहीं, शिकायतों की नहीं हो रही कार्रवाई

Sun, 05 May 2019 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में मनरेगा लोकपाल का पद खाली होने से मनरेगा में धांधली की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। अन्य अधिकारियों की ओर से शिकायतों पर गई जांच पर भी कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। डीआरडीए कार्यालय हमीरपुर में फरवरी माह से मनरेगा लोकपाल का पद खाली चला हुआ है। मनरेगा लोकपाल मनरेगा कार्यों में हुई धांधलियों पर कार्रवाई करता है। सरकार की ओर से प्रत्येक जिले में दो वर्ष के लिए मनरेगा लोकपाल की नियुक्ति की जाती है लेकिन, हमीरपुर में मौजूद लोकपाल की अवधि पूर्ण होने के बाद फरवरी माह में वे सेवामुक्त हो गए। इसके बाद सरकार ने हमीरपुर में कोई भी मनरेगा लोकपाल की नियुक्ति नहीं की है।
विज्ञापन

जिले में आए दिन मनरेगा में हो रही धांधलियों की शिकायत लोग कर रहे हैं। जिले में कई पंचायत प्रतिनिधि मनरेगा धांधलियों के कारण सेवा से निलंबित भी हो चुके हैं। मनरेगा में धांधलियों की जांच कर अधिकारी मनरेगा लोकपाल के पास ही उसकी रिपोर्ट देते हैं। जांच के हिसाब से लोकपाल संबंधित पंचायत प्रतिनिधि पर कार्रवाई करता है, लेकिन पद खाली होने से तीन माह से कोई भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इस संबंध में उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी डीआरडीए हमीरपुर केडीएस कंवर का कहना है कि लोकपाल का पद खाली चला हुआ है। सरकार ही इस पर नियुक्ति कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed