फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   चैत्र मास मेलों के लिए फूलों से सजा बाबा का दरबार

चैत्र मास मेलों के लिए फूलों से सजा बाबा का दरबार

Wed, 13 Mar 2019 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध 14 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र माह मेलों को लेकर पूरी तरह से सज गया है। मेलों को लेकर मंदिर न्यास प्रशासन और पुलिस विभाग ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। शुभारंभ उपायुक्त हमीरपुर 14 मार्च को झंडा रस्म के साथ करेंगी। मंदिर प्रशासन ने बाबा के मंदिर को खूब सजाया है। बाबा की नगरी में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। देश-विदेश से श्रद्धालु लाखों रुपये का चढ़ावा और अन्य सामग्री बाबा को अर्पण करते हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन ने मंदिर को रात-दिन खुला रखने का निर्णय लिया है। इसके अलावा श्रद्धालुओं के रहने और खाने-पीने के लिए प्रशासन की ओर से उचित प्रबंध किए जा चुके हैं। इस संबंध में न्यास अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र माह मेले 14 मार्च को झंडा रस्म के साथ शुरू होंगे। न्यास प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। श्रद्धालुओं को मेलों के दौरान बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


बॉक्स...
बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास दियोटसिद्ध में 14 मार्च से शुरू हो चैत्र माह मेलों में लाउड स्पीकर और बैंड बाजा बजाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। एसडीएम बड़सर विशाल शर्मा ने कहा कि परिसर में कोई भी निजी लंगर मंदिर अधिकारी दियोटसिद्ध की अनुमति के बिना नहीं लगाया जाएगा। यह प्रतिबंध आपराधिक प्रक्रिया दंड संहिता के तहत 14 मार्च से 13 अप्रैल तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed