{"_id":"5c4365c0bdec2273a5195c20","slug":"41547920832-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंत इलेवन ने द मैग्रेट को 26 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंत इलेवन ने द मैग्रेट को 26 रन से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सांसद खेल महाकुंभ की क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शनिवार को बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू के मैदान में हुआ। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेल जगत में ग्रामीण प्रतिभाओं को बढ़िया प्लेटफार्म उपलब्ध करवा कर उन्हें निखारने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने में खेल महाकुंभ सहायक सिद्ध हुआ है। क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बसंत इलेवन और द मैग्नेट टीम के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में बसंत इलेवन ने द मैग्नेट टीम को 26 रन से हराया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने विजेता टीम को ग्यारह हजार और उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये नकद इनाम देकर सम्मानित किया। पूर्व सीएम ने कहा कि क्रिकेट खेल महाकुंभ सांसद अनुराग ठाकुर का एक बेहतरीन प्रयास है। जिसने बच्चों को नशे से दूर रहने और खेल के मैदान की ओर आकर्षित करने में मदद की है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव विजय पाल सोहारू, सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, महामंत्री अजय शर्मा, अंकुश दत्त शर्मा, तेज प्रकाश चोपड़ा, प्यारे लाल शर्मा, रसील सिंह मनकोटिया, कैप्टन रणजीत सिंह, हरीश शर्मा, त्रिलोक चंद, विकास शर्मा, सुलोचना देवी, दीप बजाज, वीना धीमान, अभयवीर लवली, अजय रिंटू, अभिषेक मनु सहित अन्य मौजूद रहे।