{"_id":"5c3b6372bdec22736b5e8cb5","slug":"41547395954-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की तारों की चपेट में आने से व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की तारों की चपेट में आने से व्यक्ति घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत ग्राम पंचायत भकरेड़ी के गांव कौआ में 33 केवी बिजली के तारों की चपेट में आने से एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए बड़सर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रविवार को मस्तराम (51) पुत्र चंदू राम गांव घुमारवीं हरिजन बस्ती डाकघर बल्याह, कौआ गांव में एक निजी भवन में लेंटर डालने के लिए गया था। लेंटर के लिए शटरिंग डालने का काम करते समय वह घर के साथ गुजर रहीं 33 केवी बिजली के तारों की चपेट में आ गया। बिजली की तारों की चपेट में आने से व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया है। घायल व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में पुलिस थाना बड़सर के प्रभारी जगदीश चंद ने कहा कि घायल व्यक्ति को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। अभी पीड़ित बयान देने की हालत में नहीं है। बयान देने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस संबंध में बिजली उपमंडल बड़सर के कनिष्ठ अभियंता वतन सिंह ने कहा कि तारों की चपेट में आने से मस्तराम लगभग 70 फीसदी तक जल चुका है। व्यक्ति को पीजीआई रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मकान मालिक को बोर्ड ने उस जगह कार्य न करने का नोटिस दे रखा था।