{"_id":"5c1fd279bdec2257216b8788","slug":"41545589369-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंदू नीलू दो सखियां... पर बच्चों ने मचाई धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिंदू नीलू दो सखियां... पर बच्चों ने मचाई धमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत नव विभोर पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलगवान में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में प्रदेश खाद्य आपूर्ति विभाग शिमला के प्रबंधक सुमन कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि विशेष अतिथि के रूप में इकाई के प्रबंधक प्रवीण कुमार और मंडी जिले के उप प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह चंबयाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ललित मोहन शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
मुख्यातिथि ने कहा कि शिक्षा ही मानव जीवन का सबसे सर्वश्रेष्ठ गुण है, क्योंकि शिक्षा बच्चों को आगे बढ़ने और लक्ष्य को पूरा करना सिखाती है। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें बच्चों ने पारे बाटे ओ गइया हों.., देशभक्ति गीत हम हैं हिंदुस्तानी, रंग दे बसंती, पहाड़ी नाटी आदि प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इसमें अर्पित शर्मा, अंशिका, रमन सिंह, नेहा शर्मा, पलक शर्मा, राहुल, सिमरन ठाकुर, अरुण चौधरी, कनिका, रिमझिम, साक्षी, संकेत, आस्था, पंकज, प्रुसी, रक्षिता, सिया शर्मा, अंजलि, अरुण, पलक ठाकुर, शिवम शर्मा को सम्मानित किया गया।