फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   प्रशिक्षित कला स्नातक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची अलग बनाए विभाग: कौशल

प्रशिक्षित कला स्नातक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची अलग बनाए विभाग: कौशल

Sun, 14 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। प्रदेश प्रशिक्षित कला स्नातक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल ने कहा कि शिक्षा विभाग प्रशिक्षित कला स्नातक और साइंस वर्ग के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची इकट्ठी बना रहा है। इससे प्रशिक्षित कला स्नातक वर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति पर प्रभाव पड़ रहा है। प्रशिक्षित कला स्नातक वर्ग के शिक्षकों की अलग से वरिष्ठता सूची तैयार करके पदोन्नति के अधिक अवसर दिए जाएं।
विज्ञापन

कौशल ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षित कला स्नातक वर्ग शिक्षा विभाग की रीढ़ के रूप में कड़ी मेहनत कर रहा है लेकिन, पदोन्नति के मामले में इस वर्ग के शिक्षकों के साथ कुठाराघात हो रहा है। शिक्षा विभाग प्रशिक्षित कला स्नातक और मेडिकल व नॉन मेडिकल के शिक्षकों की लंबे समय से वरिष्ठता सूची एक साथ बनाता आ रहा है। इससे साइंस वर्ग के शिक्षक अधिक पदोन्नत हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और शिक्षा सचिव से मांग की है कि प्रशिक्षित कला स्नातक वर्ग के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची अलग से बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed