फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   टौणी देवी एनएच पर पलटा मार्बल-टाइलों से लदा ट्रक, 15 घंटे यातायात ठप

टौणी देवी एनएच पर पलटा मार्बल-टाइलों से लदा ट्रक, 15 घंटे यातायात ठप

Wed, 22 Aug 2018 06:53 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
टौणी देवी एनएच पर पलटा टाइलों से लदा ट्रक, 15 घंटे यातायात ठप
विज्ञापन

हादसे में चालक हुआ घायल, मल्टी एक्सल ट्रक और टाइलें हुईं क्षतिग्रस्त
ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करते समय हादसा, नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित
पुलिस ने मामला दर्जकर शुरू की छानबीन, मार्ग बहाल करने के प्रयास तेज
अमर उजाला ब्यूरो
टौणी देवी (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में ऊहल चौक के पास टाइलों और मारबल से लदा ट्रक पलट गया। इससे हमीरपुर-अवाहदेवी नेशनल हाईवे पर करीब 15 घंटे यातायात अवरुद्ध रहा। यह नेशनल हाईवे मंडी जिला को वाया नादौन और ऊना के अंब से होते हुए जालंधर और अटारी बार्डर से जोड़ता है। इस दुर्घटना में ट्रक चालक को मामूली चोटें हैं। हादसे के बाद हमीरपुर पहुंचने के लिए वाहन चालकों को वाया बारीं मंदिर, बसंतपुर होकर 6 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा।

बुधवार रात 10 बजे ट्रक चालक टाइलें उतारने के दौरान ट्रक को पीछे कर रहा था कि आचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और मुख्य सड़क पर लुढ़क गया। सड़क पर ट्रक पलटने से सड़क की निकासी नाली पूरी तरह से ब्लॉक हो गई। इससे नाली का सारा पानी हाईवे के साथ लगती जगदीश चंद की दुकान में घुस गया। एनएच बंद होने से इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार दोपहर को कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन के माध्यम से ट्रक को वहां से हटाया गया। लगभग 15 घंटे बाद यातायात को बहाल किया गया। लोगों में जगदीश चौहान, राजेश, अनिल, ज्ञान चंद ने विभाग से उक्त स्थान पर डंगा लगाने की मांग उठाई है। इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी टौणी देवी ज्ञान चंद का कहना है कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed