{"_id":"5b5c6ef64f1c1bc57a8b6f95","slug":"41532784374-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में जवान समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में जवान समेत दो घायल
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत बड़ा सड़क पर जंगलू गांव में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवक घायल हो गए हैं। इनमें से एक युवक की हालत नाजुक है और अन्य की हालत स्थिर है। गंभीर घायल युवक को नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
बाइक सवार अरुण पुत्र दिलीप सिंह निवासी चोड़ू ने बताया कि वह अपने ही गांव के युवक बाइक चालक मनोज पुत्र भाग सिंह के साथ नादौन की ओर आ रहा था। जंगलू गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर के साथ बाइक की टक्कर हो गई। अरुण ने बताया कि वह उछल कर ट्रैक्टर चालक की सीट पर जा गिरा। जबकि दूसरा युवक सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया। मनोज कुछ समय पूर्व ही सेना में भर्ती हुआ है। डा. बीएस राणा ने बताया कि गंभीर हालत के कारण मनोज को टांडा रेफर किया गया है। थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह का कहना है कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।