फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कामगारों को अगले वर्ष से मिलेंगे वाटर प्यूरीफायर : अनुराग

कामगारों को अगले वर्ष से मिलेंगे वाटर प्यूरीफायर : अनुराग

Sat, 10 Mar 2018 09:56 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
कामगारों को अगले वर्ष से मिलेंगे वाटर प्यूरीफायर : अनुराग
कामगारों को वाशिंग मशीनें भेंट करते सांसद अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। श्रम विभाग की ओर से शनिवार को हमीरपुर में कामगारों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने मनरेगा के तहत 48 हजार करोड़ के बजट का प्रावधान किया है, जो पूर्व की यूपीए सरकार के मनरेगा के बजट से दोगुना है। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं और इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम नियमित तौर पर आयोजित किए जाएंगे। इनमें पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीब कामगारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो, इसके लिए अगले वर्ष से वाटर प्यूरीफायर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से पंजीकृत कामगारों को मातृत्व, पितृत्व सुविधाएं, शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता, कौशल विकास भत्ता, शादी के लिए वित्तीय सहायता, सोलर कुकर, वाशिंग मशीन और सोलर लैंप इत्यादि भी वितरित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सांसद ने कामगारों को वाशिंग मशीनें भी वितरित कीं। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष तिलक राज ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कामगारों के उत्थान के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, प्रदेश सचिव विजय पाल सोहारू, विशाल पठानिया, संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed